फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में बाल विवाह के खिलाफ फिर कार्रवाई, सीएम बोले- 10 दिन में होंगी तीन हजार गिरफ्तारियां

Mon, 11 Sep 2023 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की घोषणा के बाद सोमवार को हर जिले में बाल विवाह करने वालों की लिस्ट पहुंच गई। लिस्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बाल विवाह के खिलाफ सोमवार से एक बार फिर से पुलिस एक्शन में आ गई है। सोमवार से यह कार्रवाई शुरू हुई और पहली गिरफ्तारी भी हुई है। उल्लेखनीय है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को ही एक बार फिर से बाल विवाह करने वालों को चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि राज्य में अगले दस दिनों के भीतर बाल विवाह में शामिल 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि यह कार्रवाई 15 से शुरू होनी थी लेकिन पुलिस ने सोमवार से ही इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया। असम में यह दूसरी बार बाल विवाह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की घोषणा के बाद सोमवार को हर जिले में बाल विवाह करने वालों की लिस्ट पहुंच गई। लिस्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद सोमवार को पुलिस एक्शन में आ गई। सोमवार को इसकी शुरुआत हाइलाकांदी जिसे से बाल विवाह के खिलाफ गिरफ्तारियां शुरू हुई। माना जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में दो हजार से तीन हजार गिरफ्तारियां हो जाएंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि छह महीने पहले ही असम में बाल विवाह के लिए 5,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सीएम ने कहा, अगले 10 दिनों में बाल विवाह से जुड़े केस में 2000 से लेकर 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें