फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जयंती: पीएम का एलान हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस', साहिबजादों की शहादत का होगा सम्मान

Sun, 09 Jan 2022 12:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

december 26 to be observed as veer baal diwas: साहिबजादे गुरु गोविंदसिंह के बेटे थे। गुरु गोविंदसिंह ने देश व धर्म की रक्षा की खातिर अपने पंज प्यारों की शहादत दे दी थी। पीएम ने कहा, माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और साहिबजादों की वीरता और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके।
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह जयंती - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती 'गुरु पर्व' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर वीर बाल दिवस मनाए जाने का एलान किया। पीएम ने कहा, 'आज, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस साल से 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।' 



माता गुजरी, गुरु गोविंद सिंह व साहिबजादे वीरता के आदर्श
पीएम ने कहा, 'माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और साहिबजादों की वीरता और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो। अधिक से अधिक लोगों को उनके बारे में बताना समय की मांग है।' 
विज्ञापन


दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था
पीएम ने कहा कि 'वीर बाल दिवस' उसी दिन मनाया जाएगा, जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को एक दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। इन दोनों महानुभावों ने धर्म के महान सिद्धांतों से डिगने की बजाय मौत को चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें