फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: तीन से पांच सितंबर तक ब्रुनेई-सिंगापुर के दौरे पर PM,पाकिस्तान के न्योते पर विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Fri, 30 Aug 2024 05:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार सितंबर तक महामहिम हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रुनेई का दौरा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से पांच सितंबर तक ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार सितंबर तक महामहिम हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रुनेई का दौरा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। ब्रुनेई से पीएम मोदी सिंगापुर जाएंगे। वे यहां सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 और 5 सितंबर 2024 को दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक के लिए भी पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है। लेकिन इसे लेकर अभी स्थिति अपडेट नहीं है। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने पर जयसवाल ने कहा कि हमने बांग्लादेश की बाढ़ की स्थिति पर रिपोर्ट देखी है। इसमें गलत तथ्य पेश किए गए हैं कि बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार है। इस मुद्दे को उठाने के दौरान भारत की प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए तथ्यों को नजर अंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा भारत-बांग्लादेश के बीच जल संसाधन प्रबंधन के लिए डाटा और जानकारियों का समय-समय पर आदान-प्रदान किया जाता है। 
 
यूक्रेन को लेकर रणधीर जयसवाल ने कहा कि यूक्रेन के पास विभिन्न मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण है। वह उसे मीडिया के साथ साझा कर रहे हैं। हम द्विपक्षीय चर्चाओं के बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि हमारे पास हाल ही में संपन्न हुई यूक्रेन यात्रा के दौरान हुई बातचीत का भी मुद्दा है। यूक्रेन यात्रा संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की संभावना पर अधिक दूरदर्शी चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने के अलावा मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर रणधीर जयसवाल ने कहा कि नेताओं के बीच ऐसी बातचीत के बाद जारी की जाने वाली प्रेस विज्ञप्तियां संयुक्त बयानों की तरह नहीं होती हैं। क्योंकि इसमें पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की जाती है मैं प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत से वाकिफ हूं। हमने बातचीत का सटीक और विश्वसनीय रिकॉर्ड जारी किया है। बांग्लादेश के विषय पर दोनों नेताओं ने काफी चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें