प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को उत्तर प्रदेश स्थित ‘चौरी-चौरा’ के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसकी शुरुआत करेंगे। चौरी-चौरा शहीद स्थल पर साल भर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री चौरी चौरा को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार की योजना उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शताब्दी समारोहों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की है। यह आयोजन चार फरवरी 2021 से शुरू होंगे और एक वर्ष तक चार फरवरी, 2022 तक जारी रहेंगे।