फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम: सरदार पटेल पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री का यह संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोदी प्रोबेशनरों से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद स्थित यह पुलिस अकादमी देश का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। यह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है और सेवारत आईपीएस अधिकारियों के लिए विभिन्न सेवाकालीन पाठ्यक्रमों का संचालन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें