फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Narendra Modi: पीएम ने जयंती पर तमिल कवि तिरुवल्लुवर को दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Jan 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, तिरुवल्लुवर दिवस पर, मैं प्रतिभावान तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके महान विचारों को याद करता हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि तिरूवल्लुवर की जयंती को तिरूवल्लुवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, तिरुवल्लुवर दिवस पर, मैं प्रतिभावान तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके महान विचारों को याद करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी तिरुवल्लुवर दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है तिरुवल्लुवर दिवस युवाओं में तिरुवल्लुवर की पुस्तकों को पढ़ने में एक राष्ट्रव्यापी रुचि पैदा करेगा।
विज्ञापन


कोलकाता में नेताजी की जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे संघ प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। आरएसएस के प्रवक्ता ने बताया, भागवत नेताजी की विचारधारा, दूरदृष्टि और देश की आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई पर बात करेंगे। कार्यक्रम में राज्य भर से हजारों स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें