फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: प्रियंका गांधी का एलान- कर्नाटक में सरकार बनी तो परिवार की एक महिला को दिए जाएंगे हर माह दो हजार

Tue, 17 Jan 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक जनसभा में कहा, राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो गृह लक्ष्मी योजना के तहत एक साल में महिलाओं के खातों में सीधे 24,000 रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने कर्नाटक में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्येक परिवार की प्रमुख महिला को हर महीने 2000 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक जनसभा में कहा, राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो गृह लक्ष्मी योजना के तहत एक साल में महिलाओं के खातों में सीधे 24,000 रुपये भेजे जाएंगे। इससे पहले पार्टी हर परिवार को प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस साल मई में राज्य में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


प्रियंका वाड्रा ने महिला बहुल सभा में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, हालात बेहद शर्मनाक हैं। राज्य के मंत्री नौकरी दिलाने के बदले 40 फीसदी कमीशन लेते हैं। राज्य में जनता की 1.5 लाख करोड़  की लूट की गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें