फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक: 'पंजाब सरकार को बर्खास्त करो, सीएम चन्नी पर हो कार्रवाई, जानें घटना को लेकर क्या बोले भाजपा नेता

Wed, 05 Jan 2022 04:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा शासित राज्यों के सीएम से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। सबसे तीखा हमला असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की तरफ से आया।
विज्ञापन
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा, पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा शासित राज्यों के सीएम से लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। सबसे तीखा हमला कांग्रेस के पूर्व नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से आया है। उन्होंने कहा कि अगर एक राज्य सरकार पीएम को ही सुरक्षा नहीं दे पा रही, तो सीएम और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


घटना को लेकर क्या बोले नेता?

अमरिंदर सिंह बोले- देश के अंदर पीएम को नहीं दे पा रहे सुरक्षा, पद छोड़ दें चन्नी

कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल, विशेष रूप से पंजाब के सीएम और गृह मंत्री। जब आप देश के पीएम को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान बॉर्डर से केवल 10 किमी दूर,आपको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए।"

प्रह्लाद पटेल ने पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस घटना पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण समाचार नहीं सुना, वो भी अगर पंजाब की धरती से आए जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ा प्रांत है वहां अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगती है तो नैतिक और संवैधानिक रूप से पंजाब सरकार जिम्मेदार है। इसके दो ही रास्ते हैं कि या तो पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदारी स्वीकार करके इस्तीफा दें या फिर ऐसी सरकार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी का आरोप- किसान नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका पीएम का काफिला
नड्डा जी ने पंजाब सीएम को फोन किया, उन्होंने जवाब नहीं दिया। इनके लिए तो बहुत आसान था कि पीएम को पहुंचने देते। प्रधानमंत्री की गाड़ियां रोकी गईं। ये रैली को विफल करने की कोशिश है। ये किसान नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने ये काम किया।

असम सीएम बोले- चन्नी ने मामले पर ध्यान नहीं दिया, यह ज्यादा चिंताजनक
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इस घटना को लेकर कहा, "यह शर्मनाक है कि पंजाब के विकास के लिए योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोका गया। यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर गौर न करना पूरी घटना को और गंभीर बनाता है।" उन्होंने आगे कहा, "आज की घटना बताती है कि कांग्रेस विकास में कम रुचि रखती है और सिर्फ राजनीति करना चाहती है। एक सीमाई राज्य में इस तरह की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।"




मध्य प्रदेश के सीएम ने गांधी परिवार पर बोला हमला
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की है। देश की जनता इसके लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जवाबदारी राज्य सरकार की थी। देश की करोड़ों जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। भगवान को धन्यवाद कि उनका जीवन सुरक्षित है। वरना, कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया, वह इस देश में पहले कभी नहीं हुआ। 

सिरसा बोले- ISI-पाकिस्तानी आतंकियों का रास्ता क्यों अपना रही पंजाब कांग्रेस
उधर भाजपा के एक और नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस आखिर क्यों आईएसआई और पाकिस्तानी आतंकियों का रास्ता अपना रही है? उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक गंभीर चिंता का मामला है। यह पंजाब कांग्रेस की तरफ से पहले ही सुनियोजित था, ताकि सिखों की छवि खराब की जा सके और राज्य में अशांति पैदा हो। पंजाब के भविष्य के लिए काफी चिंतित हूं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें