फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: कोरोना संकट ने रफ्तार धीमी की है लेकिन आज भी हमारा संकल्प है आत्मनिर्भर भारत

Fri, 04 Jun 2021 12:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीएसआईआर की सालाना बैठक में देश के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कोरोना को सदी की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि जब भी मानवता पर संकट आया है तो विज्ञान ने बेहतर रास्ते भविष्य के लिए तैयार किए हैं।
विज्ञापन
सीएसआईआर की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीएसआईआर की सालाना बैठक में हिस्सा लिया और देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस बैठक के माध्यम से स्वदेशी वैज्ञानिकों को आभार जताया और कहा कि एक साल में कोरोना किट बनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाया गया। 

विज्ञापन


सदी की सबसे बड़ी चुनौती कोरोना
बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना की सदी की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी जब-जब मानवता पर कोई संकट आया है तो विज्ञान ने बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीती शताब्दी का अनुभव है कि जब पहले कोई खोज दुनिया के दूसरे देशों में होती थी तो भारत को उसके लिए कई-कई साल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज हमारे देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं।



पीएम ने आगे कहा कि हमारी इस संस्था ने देश को कितनी ही प्रतिभाएं दी हैं, कितने ही वैज्ञानिक दिए हैं। शांतिस्वरूप भटनागर जैसे महान वैज्ञानिक ने इस संस्था को नेतृत्व दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत सस्टेनेबल डेवलेपमेंट और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट्स तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें