फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा को दी विदाई, दिग्गज मंत्री भी रहे मौजूद

Mon, 09 Sep 2019 10:29 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra modi addressing Nripendra mishra Farewell - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास में आयोजित एक समारोह में प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा को विदाई दी। 7 लोक कल्याण मार्ग में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित अन्य कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

 

बता दें कि पिछले महीने ही नृपेन्द्र मिश्रा ने कार्यमुक्त होने की इच्छा जताई थी। तब पीएम मोदी ने उनसे दो सप्ताह के लिए अपना कार्यकाल जारी रखने का अनुरोध किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पीके सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) को पीएमओ में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया।

कार्यमुक्त होने की इच्छा जताते हुए मिश्रा ने कहा था, "पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेवा करना मेरी खुशकिस्मती रही। इस अवसर के लिए उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अब मेरे आगे बढ़ने का समय आ गया है।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल जून के महीने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र को दोबारा इसी पद पर नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। 

बता दें कि यूपी काडर के आईएएस नृपेंद्र मिश्रा इससे पहले मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह सरकार में प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्हें तेजतर्रार और ईमानदार अफसर के रूप में जाना जाता है। इसी ईमानदारी की बदौलत उन्हें केंद्र में काम करने का मौका मिला।

नृपेन्द्र मिश्रा को 2014 में प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया। वे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस में सचिव रहे, डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर्स में भी 2002 से 2004 के बीच सचिव रहे। नृपेन्द्र रिटायर होने के बाद मनमोहन सरकार में 2006 से 2009 के बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के भी चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें