फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना वोट की उम्मीद के मुस्लिमों से मिलें': आम चुनाव से 400 दिन पहले PM मोदी ने दिए अहम संदेश, पांच पॉइंट्स

Wed, 18 Jan 2023 08:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें चुनावों का रोडमैप समझाया। 
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इसी के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को 2024 तक बढ़ाया गया। इसके अलावा पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें चुनावों का रोडमैप समझाया। 
विज्ञापन

पांच पॉइंट्स में जानिए पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें

1. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

2. इतना ही नहीं पीएम ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ मंत्र भी दिए। इनमें सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलने के अलावा कार्यकर्ताओं से यूनिवर्सिटी और चर्च जाने के लिए भी कहा गया। पीएम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी भाषाओं और संस्कृतियों का भी सम्मान करना होगा। 

3. प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी न करें। कई के बयान अमर्यादित होते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी जाति-संप्रदाय के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए। 

4. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें पासमांदा मुस्लिमों और बोहरा समुदाय से मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पढ़े-लिखे और प्रोफेशनल मुस्लिमों से भी बात करनी चाहिए। इसके बदले उनसे वोट की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

5. प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर यह भी कहा कि हमें सक्रिय रहना है और आत्ममुग्ध नहीं होना है। कोई यह नहीं समझें कि मोदी आएगा और जीत दिला देगा। हमें इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा। पीएम ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली बार हम अतिआत्मविश्वास के कारण हार गए थे। इस बार हमें इससे बचना होगा। लोगों के बीच रहना होगा और मिलकर मेहनत करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें