फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का पाकिस्तान पर तंज: 'जो पहले भारत पर आतंकी हमलों के पीछे होते थे, अब खुद को बचाने की अपील कर रहे'

Sun, 05 Nov 2023 09:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान बिना नाम लिए आतंकवाद को लेकर पड़ोसी देश पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जो देश कभी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों का समर्थन करते थे, वे अब खुद दुनिया से खुद को बचाने की अपील करते हैं। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, "पहले भारत के आतंकी हमलों को लेकर दुनिया से अपील करनी पड़ती थी। अब वे देश, जो इन आतंकी हमलों के पीछे होते थे, वे दुनिया से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं।"

'जम्मू-कश्मीर में खत्म हो रहा आतंकवाद'
उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें