फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात' से 'भारत' तक ट्विटर पर पीएम मोदी का 11 साल का सफर

Mon, 02 Mar 2020 10:08 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक सोशल मीडिया छोड़ने का एलान कर पूरे देश को चौंका दिया है। उनके ट्वीट के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई हैं कि आखिर आगामी रविवार को वह क्या घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के सफर की बात करें तो 11 साल से ज्यादा समय के दौरान उन्होंने सीएम से पीएम तक का सफर तय किया। जनवरी 2009 में उन्होंने ट्विटर पर अपना अकाउंट शुरू किया था। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पांच साल बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने। 

विज्ञापन


उनके सियासी सफर के साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका कद बढ़ता चला गया। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरा नंबर प्रधानमंत्री का ही है। 

समय के साथ बढ़ते रहे ट्वीट
ट्विटर पर उनके सफर की शुरुआत 2009 में हुई। मुख्यमंत्री रहते हुए शुरुआती दो साल में वह बहुत ही कम ट्वीट करते थे। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार 2009 में उन्होंने औसतन 0.62 और 2010 में 0.23 ट्वीट किए। 2011 में उन्होंने हर रोज औसतन 1.17, 2012 में 3.28 और 2013 में 4.19 ट्वीट रोज किए। 

हर रोज 12 ट्वीट
प्रधानमंत्री बनते ही पीएम मोदी के प्रति दिन औसत ट्वीट की संख्या भी बढ़ती चली गई। 2014 में वह औसतन 7.79 ट्वीट हर रोज करते थे, जो 2019 में बढ़कर 11.55 हो गए। 
विज्ञापन


'गुजरात' से 'भारत'
वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले उनके ट्वीट में सबसे ज्यादा 'गुजरात' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। 2009 से 2014 के बीच उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल 693 बार किया। जबकि इस दौरान 'भारत' शब्द का इस्तेमाल 645 बार किया। मगर प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में उनके ट्वीट की भाषा में काफी बदलाव आ गया। 2014 से 2019 के बीच उन्होंने 1517 बार 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किया जबकि 'गुजरात' सिर्फ 97 तक सिमट गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें