फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: तापी जिले में बस, टैंकर और जीप के बीच भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत

Mon, 02 Mar 2020 09:12 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, सोनगढ़
विज्ञापन
accident shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के तापी जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, तापी जिले में राज्य परिवहन बस, एक टैंकर और एक जीप के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक आर एल मवानी ने बताया कि यह टक्कर दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के पास स्थित सोनगढ़ तालुका के पोखरण गांव के पास हुआ। उन्होंने कहा कि गुजरात राज्य सड़क परिवहन बस विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से टकरा गई। बाद में, यात्रियों से भरी एक जीप बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। 

मवानी ने कहा कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग तीनों वाहनों से हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को व्यारा और सोनगढ़ शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें