फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibrant Gujarat: 'नई साझेदारी में बदल रही हमारी पुरानी दोस्ती', ब्रिटेन के मंत्री पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Wed, 10 Jan 2024 04:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर (गुजरात)

सार

Vibrant Gujarat Summit: वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि इस सम्मेलन ने वास्तव में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 'मास्टर क्लास' काम किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, आपने ब्रिटेन और भारत के बीच जीवंत सेतु को परिभाषित किया है।
विज्ञापन
तारिक अहमद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिसवीय भारत दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने बुधवार को दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली और लंदन के बीच जीवंत सेतु को परिभाषित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ओर से अपने भारतीय समकक्ष को शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन

वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए लॉर्ड अहमद ने कहा कि इस सम्मेलन ने वास्तव में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 'मास्टर क्लास' काम किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, आपने ब्रिटेन और भारत के बीच जीवंत सेतु को परिभाषित किया है। मैं अपने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इस (वाइब्रेंट गुजरात) शिखर सम्मेलन ने वास्तव में हर मायने में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मास्टर क्लास काम किया है। हमारे राष्ट्रों के बीच भौगोलिक दूरी हजारों मील की दूरी हो सकती है। लेकिन, यह दूसी हमारे लोगों के बीच गर्मजोशी के साथ कम हो सकती है। हमारे राष्ट्रों के बीच बहुत कुछ समान है। 
विज्ञापन

लॉर्ड अहमद मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और संयुक्त राष्ट्र के लिए राज्य मंत्री और संघर्ष में यौन हिंसा को रोकने पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के विशेष प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, हमने अपने उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। हम रचनात्मक अर्थव्यवस्था, कलाकारों को पोषित करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'कारोबारी संपर्क बढ़ते रहेंगे तो चाहे वह अहमदाबाद हो या स्कॉटलैंड या ब्रिटेन हर जगह रोजगार  पैदा होगा और समृद्धि बढ़ेगी।' उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी दोस्ती एक नई साझेदारी में बदल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें