फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Andhra Visit: पीएम मोदी आज जाएंगे आंध्र प्रदेश, सुरक्षा के लिए 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Mon, 04 Jul 2022 01:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भीमावरम।

सार

पीएम मोदी सोमवार को सुबह 10:10 बजे हैदराबाद से विशेष विमान से गन्नावरम स्थित विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए भीमावरम और गन्नावरम में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीमावरम में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते पीएम के दौरे के लिए इंतजामों में बाधा पहुंची है। 

विज्ञापन


बारिश के चलते पेडामिरम में पीएम की जनसभा स्थल पर कीचड़ हो गया है। पीएम के कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी और विशेष मुख्य सचिव (पर्यटन और संस्कृति) रजत भार्गव ने रविवार को तैयारियों की समीक्षा की। 

पीएम सोमवार को सुबह 10:10 बजे हैदराबाद से विशेष विमान से गन्नावरम स्थित विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी करेंगे। 
विज्ञापन


यहां से पीएम हेलिकॉप्टर से भीमावरम के लिए रवाना होगा और सुबह 11 बजे महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह राजू की 125वीं जयंती पर एक जनसभा को संबोधित करेेंगे। दोपहर करीब 1:05 बजे वह यहां से विजयवाड़ा एयरपोर्ट लौटेंगे और वहां से अहमदाबाद जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें