फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले के भीतर तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 18 Oct 2018 04:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और सरदार पटेल के बाद अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस को साधने में जुट गई है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले के भीतर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन


पीएम यहां आजाद हिंद फौज म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो के जरिये बातचीत में कहा कि उनकी सरकार उन सभी लोगों के योगदान को याद करेगी जिसे कांग्रेस के शासनकाल में दशकों से नकारा गया। पीएम मोदी ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल का भी जिक्र किया। पीएम ने कांग्रेस पर भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, और पटेल जैसे नेताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें