Andhra Pradesh: लोग उस बिजली के टावर पर चढ़े हुए थे, जहां लाइट जल रही थी और तार लटक रही थी। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। तभी पीएम मोदी उठे और लोगों से अपील करने लगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में रैली को संबोधित किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पीएम मोदी को लोगों से अपील करनी पड़ी। दरअसल रैली के बीच में कुछ लोग अपने नेताओं को देखने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गए। जब पीएम मोदी ने यह नजारा देखा तो तुरंत ही जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के संबोधन को रोक लिया।
विज्ञापन
लोगों की यह हरकत देख पीएम मोदी ने थामा माइक
इसके बाद पीएम मोदी ने माइक संभाला और लोगों से नीचे उतरने की अपील की। उन्होंने बिजली के खंभे पर चढ़े लोगों से कहा कि वहां बिजली की तारें लगी हुई हैं, आप लोग वहां क्या कर रहे हैं? आपका जीवन हमारे लिए बेहद कीमती है इसलिए नीचे उतर जाएं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से नीचे उतरने की अपील करते हुए कहा कि कृपया नीचे उतर जाएं, मीडिया वालों ने आपकी तस्वीरें ले लीं। पीएम मोदी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से लोगों का ध्यान रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ तो यह हमारे लिए दर्दनाक होगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद टावर पर चढ़े लोग नीचे उतर गए। तब जाकर पीएम मोदी वापस अपनी सीट पर बैठ गए।