फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'आज का दिन शिवसेना के लिए काला दिन...', जानें विपक्ष की रैली को लेकर ऐसा क्यों बोले सीएम शिंदे

Sun, 17 Mar 2024 09:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में विपक्षी गठंबधन की मेगा रैली पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन शिवसेना के लिए काला दिन है। जानें क्या बोले सीएम शिंदे....
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : X/@mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में विपक्षी गठंबधन की रैली आयोजित की गई, जिसमें कई विपक्षी नेताओं ने शिरकत की। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षियों के जमावड़े को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन की रैली शिवसेना के लिए एक काला दिन है, क्योंकि शिवाजी पार्क वह स्थान है जहां से बालासाहेब ने देश को संबोधित किया था और आज उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे हैं, जिन्होंने सावरकर का अपमान किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी शिवाजी पार्क में एक रैली के साथ अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म कर रहे हैं, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव ने शिरकत की। बता दें कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वे देशभक्त हैं, जो संविधान की रक्षा करते हैं- पटोले
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जो ईमानदारी से संविधान की रक्षा करते हैं, वे देशभक्त हैं। जो लोग सत्ता के लिए हैं और सीबीआई और ईडी से डरते हैं उन्हें कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान पर नान पटोले ने प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन




'काला दिन वह था जब वह इधर से उधर हो गए'
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए काला दिन वह था, जब एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की रिश्वत देकर शिवसेना से 50 विधायक अपनी तरफ कर लिए और मुख्यमंत्री बन गए। जब अजित पवार ने 40 अन्य विधायकों के साथ हमारी पार्टी को छोड़ा, वह दिन महाराष्ट्र के लिए 'काला दिन' था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें