फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: ‘नीचे उतर जाइए, आपका जीवन कीमती है’; अचानक मंच से उठकर ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? यहां पढ़ें

Sun, 17 Mar 2024 09:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलनाडु

सार

Andhra Pradesh: लोग उस बिजली के टावर पर चढ़े हुए थे, जहां लाइट जल रही थी और तार लटक रही थी। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। तभी पीएम मोदी उठे और लोगों से अपील करने लगे।
विज्ञापन
narendra modi andhra pradesh - फोटो : X ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पलनाडु में रैली को संबोधित किया।  इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पीएम मोदी को लोगों से अपील करनी पड़ी। दरअसल रैली के बीच में कुछ लोग अपने नेताओं को देखने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गए। जब पीएम मोदी ने यह नजारा देखा तो तुरंत ही जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के संबोधन को रोक लिया। 

विज्ञापन


लोगों की यह हरकत देख पीएम मोदी ने थामा माइक
इसके बाद पीएम मोदी ने माइक संभाला और लोगों से नीचे उतरने की अपील की। उन्होंने बिजली के खंभे पर चढ़े लोगों से कहा कि वहां बिजली की तारें लगी हुई हैं, आप लोग वहां क्या कर रहे हैं? आपका जीवन हमारे लिए बेहद कीमती है इसलिए नीचे उतर जाएं।

 

प्रधानमंत्री ने लोगों से नीचे उतरने की अपील करते हुए कहा कि कृपया नीचे उतर जाएं, मीडिया वालों ने आपकी तस्वीरें ले लीं। पीएम मोदी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से लोगों का ध्यान रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ तो यह हमारे लिए दर्दनाक होगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद टावर पर चढ़े लोग नीचे उतर गए। तब जाकर पीएम मोदी वापस अपनी सीट पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें