फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओआरओपी योजना के पांच साल पूरे होना महत्वपूर्ण: मोदी

Sun, 08 Nov 2020 04:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना को ऐतिहासिक बताते हुए इसके पांच साल पूरे होेने पर पूर्व सैनिकों को बधाई दी।

विज्ञापन


पीएम ने मंगलवार को ट्वीट किया, पांच साल पहले आज ही के दिन भारत ने वीरता पूर्वक देश की रक्षा करने वाले अपने महान सैनिकों का कुशल क्षेम सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया था। ओआरओपी का पांच वर्ष पूरा होना महत्वपूर्ण अवसर है। भारत दशकों से इस योजना का इंतजार कर रहा था। मैं शानदार सेवा के लिए अपने पूर्व सैनिकों को सलाम करता हूं।
विज्ञापन



मोदी ने इसके साथ ही फैसले को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी साझा किया। मंत्रालय के मुताबिक, योजना लागू होने के बाद से सरकार 20.6 लाख पूर्व सैनिकों व उनके परिवार को 42700 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, ओआरओपी के खाते में वार्षिक आवर्ती व्यय लगभग 7,123 करोड़ रुपये है और 1 लगभग छह सालों में कुल आवर्ती व्यय लगभग 42,740 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें