फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASEAN-India Summit: 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 25 Oct 2021 09:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सम्मेलन में कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी मंथन होगा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-28 अक्टूबर को होने वाले 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से 28 अक्टूबर को जुड़ेंगे। पीएमओ ने जानकारी दी कि ब्रुनेई के सुल्तान के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगी चर्चा
18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी, अंतर्राष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा होगी। कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी मंथन होगा। 

पीएमओ ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित होता है और इसके जरिए भारत व आसियान को उच्चतम स्तर पर जुड़ने का अवसर मिलता है। नवंबर 2020 में आयोजित 17वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने शिरकत की थी। 
विज्ञापन


पीएमओ ने जानकारी दी कि आसियान-भारत सामरिक साझेदारी भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की एक मजबूत नींव पर खड़ी है। आसियान हमारी एक्ट ईस्ट नीति और भारत-प्रशांत के हमारे व्यापक दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है। 2022 में आसियान-भारत संबंधों के 30 वर्षों को इंगित करेगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अगस्त 2021 में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक और ईएएस विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें