फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने क्यों कहा लोगों की जिंदगी से गायब होता जा रहा है मजाक?

Tue, 28 Jun 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी इंटरव्यू की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। खुद पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू के प्रसारण से पहले इसको लेकर ट्वीट किया। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नॉउ के साथ इंटरव्यू से पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने टाइम्स नॉउ के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के हस्ताक्षर वाक्यांश 'द नेशन नीड्स टू नो' का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

  Does the nation want to know
what I frankly shared with Mr. Arnab Goswami? Find out 6 PM onwards on @timesnow. pic.twitter.com/Q8fPxVpYwk

अफगान राष्ट्रपति को मोदी ने दी थी तय समय से पहले जन्मदिन की बधाई

- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के तुरंत के बाद अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जवाबी ट्वीट किया।
  @narendramodi Greetings from Munich Mr. PM. Although, my
Birthday is on 19th May, but I'd still like to thank you for your gracious words :)

लोगों की जिंदगी से मजाक हो गया है गायब: पीएम मोदी

- फोटो : PTI
भले ही पीएम मोदी के ट्वीट पर उनकी खिंचाई की गई हो लेकिन, उन्होंने इसे अच्छी भावना से स्वीकार किया। इतना ही नहीं उन्होंने अफगान राष्ट्रपति के असली जन्मदिन या 19 मई को एक बार फिर से ट्वीट करके बधाई दी।
  Happy Birthday President @ashrafghani…got the date right this time. :)
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं पीएम मोदी

- फोटो : PTI
जब प्रधानमंत्री मोदी से पूछा गया कि आखिर वह ऐसा क्यों सोचते हैं कि मजाक, जोखिम भरा है?
प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि ये समय 24/7 समाचार चैनल का है, जहां कोई छोटा सा शब्द भी कहता है तो वह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। यही वजह कि लोगों की जिंदगी से मजाक गायब होता जा रहा है। मैं खुद से डरा रहता हूं। मैं जब भी अपनी बात रखता हूं तो कोशिश करता हूं कि थोड़ा मजाकिया हो लेकिन उससे कोई विवाद नहीं हो।

अगले सवाल में उनसे पूछा जाता है कि क्या आप पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं सतर्क नहीं हूं। मैं डरा हुआ हूं, क्योंकि अब लोगों की जिंदगी से हंसी-मजाक गायब होता जा रहा है। मैंने संसद में देखा है, जहां ह्यूमर बिल्कुल खत्म हो गया है।


Published By: Ruchir Shukla
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें