फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की फटकार के बाद गीता की शरण में पहुंचे स्वामी

Tue, 28 Jun 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
विज्ञापन
भाजपा की अाधिकारिक लाइन से हटकर बोलने की वजह से चर्चा में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी के तौर-तरीकों को प्रधानमंत्री मोदी ने इशारों में 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया। इसके बाद हर तरफ से घिरते नजर आए सुब्रमण्यम स्वामी ने गीता के उपदेशों की शरण ली है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्वामी ने ट्विटर पर श्रीकृष्ण के उपदेश को याद करते हुए गीता के श्लोक को साझा किया। यही नहीं, उन्होंने इसके साथ ही दुनिया में संतुलन के सिद्धांत की भी चर्चा की है। स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, 'दुनिया अपने सामान्य संतुलन की अवस्था में रहती है। किसी एक सिरे पर की गई छेड़छाड़ का असर सभी तरफ होता है। इसलिए श्रीकृष्ण का उपदेश है सुख दुखे...' The world is in general equilibrium. A small change in one parameter effects changes in all variables. So Krishna advised: Sukh Dukhe.... — Subramanian Swamy (@Swamy39) June 28, 2016
विज्ञापन


 
विज्ञापन

स्वामी के बयानों से नाराज अरुण जेटली आज मिलेंगे मोदी से

वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : Getty
स्वामी के मुद्दे पर मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात तय है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जेटली इन दिनों स्वामी के बयान से नाराज हैं। स्वामी ने जेटली पर परोक्ष रूप से कई बार हमला बोला है। स्वामी ने कुछ दिन पहले कहा था कि विदेश दौरे पर मंत्रियों को टाई सूट नहीं पहनना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर जैसे लगते हैं। इस दौरान वित्त मंत्री जेटली ही विदेश दौरे पर थे। 

हालांकि, बाद में स्वामी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह जेटली के बारे में बात नहीं कर रहे थे। इसके अलावा स्वामी मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर भी विवादित बयान दे चुके हैं।

Published by- Vikrant Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें