आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी रैली की थी। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। दरअसल, चुनावी रैली के दौरान एक छोटी बच्ची पीएम का स्केच बनाकर लाई थी, जिसे उसने उन्हें उपहार में दिया था। अब पीएम ने बच्ची को पत्र लिखकर आभार जताया है।
बच्ची का धन्यवाद किया
अगले 25 साल आप जैसे युवा...
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की की राह में भी प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। अगले 25 साल आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन वर्षों में हमारी युवा पीढ़ी विशेष रूप से आप जैसी बेटियां, अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। आप खूब पढ़े, आगे बढ़ें और अपनी सफलताओं से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।
रैली के दौरान भाषण रोककर मांगा था पता
कांकेर में एक चुनावी रैली के दौरान आकांक्षा ठाकुर द्वारा बनाए गए स्केच ने प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने अपना भाषण रोककर बच्ची से स्केच के पीछे अपना पता लिखने को कहा था। पीएम ने बच्ची से वादा किया था कि वह उसे एक पत्र भेजेंगे। आखिरकार पीएम मोदी ने बच्ची से किया हुआ वादा पूरा कर ही दिया।