फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'विदर्भ की स्थिति महायुति के अनुकूल', PM मोदी की रैली से पहले देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

Mon, 08 Apr 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पिछले महीने महाराष्ट्र नवनिर्माण (एमएनसी) के प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस पर फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने एमएनसी से बात की थी। जब से एमएनसी ने हिंदुत्व का एजेंडा अपनाया था, तब से भाजपा और एमएनसी करीब है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि विदर्भ की स्थिति महायुति के लिए अनुकूल है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली इस अनुकूलता को गठबंधन की बड़ी जीत में बदल देगी। मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि कुछ सीटों पर सीट बंटवारे की बात अभी बाकी है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में इन सीटों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन


विदर्भ के चंद्रपुर में पीएम मोदी की रैली को लेकर लोग बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा, "विदर्भ की स्थिति भाजपा और महायुति के अनुकूल है। लेकिन पीएम मोदी की रैली के बाद यहां बड़ी जीत मिलेगी।"

इस महायुति में भाजपा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल है। पिछले महीने महाराष्ट्र नवनिर्माण (एमएनसी) के प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस पर फडणवीस ने कहा, "भाजपा ने एमएनसी से बात की थी। जब से एमएनसी ने हिंदुत्व का एजेंडा अपनाया था, तब से भाजपा और एमएनसी करीब है।"
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, "मुझे यकीन है कि राज ठाकरे भाजपा और महायुति का समर्थन करेंगे। यह उनकी पार्टी ही निर्णय करेगी। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह हमारा समर्थन करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें