न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण
मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।
न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।
ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण
लंदन भारतीय उच्चायोग रविवार को सुबह 6:30 बजे पीएम मोदी के "मन की बात" के 100वें एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग कल सुबह 06:30 बजे मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा कि मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।