फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: निर्माणाधीन कॉलेज का स्लैब गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 की मौत

Sat, 29 Apr 2023 11:35 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: नागपुर के एक निर्माणाधीन कॉलेज में शनिवार को स्लैब का एक हिस्सा गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वह मलबे में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर कार में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर के एक निर्माणाधीन कॉलेज में शनिवार को स्लैब का एक हिस्सा गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में स्थित स्कूल ऑफ स्कॉलर्स (एसओएस) कॉलेज में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित रविंद्र उमरेडकर ड्यूटी पर थे। एक अधिकारी ने बताया कि वह मलबे में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर कार में लगी आग
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर डारी ब्रिज के पास एक कार में आग लग गई। कोई हताहत नहीं हुआ और कोई घायल नहीं हुआ। पुणे अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक इलाके में शनिवार को एक मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति, उसकी बुजुर्ग मां और आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रामटेक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े दस बजे नागपुर-जबलपुर राजमार्ग पर आमदी में हुई।

उन्होंने बताया कि निक्की हरगोविंद बावने (35), उनकी मां बगवंता बाई (60) और उनकी बेटी ईशानी (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटा युग गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को लापरवाही से मौत और लापरवाही से गाड़ी चलाने समेत अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 25 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में अप्रैल के दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि संबंधी घटनाओं में करीब 25 लोगों की मौत हुई है। संभागीय आयुक्त कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मराठवाड़ा के अंतर्गत राज्य के आठ जिले आते हैं। कार्यालय के मुताबिक, बेमौसम बारिश से 30,305.30 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है और इनमें से 20,329.65 हेक्टेयर या करीब 67 प्रतिशत जमीन में लगी फसल बर्बाद हो गई है।

कार्यालय के मुताबिक, अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में 25 लोगों की मौत हुई और 29 अन्य घायल हुए हैं। साथ ही 23 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 123 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र में प्रभावित किसानों की संख्या 70,621 है।

चोरी के 21 मामलों में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य धराए

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने 21 चोरी के मामलों में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 18.69 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कीमती सामान बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में घरों में सेंधमारी के कई मामलों की जांच के लिए स्थानीय अपराध शाखा की टीमों का गठन किया गया है।  उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को राजस्थान के एक गांव से पकड़ा गया जबकि दो अन्य को सौनेर पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें