G20: पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं से की बातचीत, बताया- भगोड़े आर्थिक अपराधियों से कैसे निपटें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे से बातचीत की। मोदी, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच त्रिपक्षीय बैठक से पहले यह संक्षिप्त बातचीत हुई।
पढ़ें पूरी खबर
किसान के मुद्दों से केंद्र सरकार को जवाब देगा विपक्ष, भविष्य की रणनीति का किया खुलासा
संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार और भाजपा के राम मंदिर मुद्दे का जवाब विपक्ष किसानों के मसले से देगा। किसानों की शुक्रवार को हुई रैली में विपक्षी दलों के जमघट ने इसकी तस्वीर पेश कर दी।
पढ़ें पूरी खबर
सिद्धू ने खोला सीएम अमरिंदर के खिलाफ मोर्चा, बोले- राहुल गांधी के कहने पर गया था पाकिस्तान
पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए थे। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर से जब करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी मेरे कप्तान हैं।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर: छठे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3174 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
पंचायत चुनाव 2018 के छठे चरण के लिए राज्य में शनिवार को 3174 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। इसमें कश्मीर संभाग में 410 और जम्मू संभाग में 2764 केंद्र होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
पढ़ें पूरी खबर
हॉकी विश्व कपः जर्मनी से टकराएंगे पाक, दूसरे मुकाबले में आज मलयेशिया का सामना नीदरलैंड से
अब तक सबसे ज्यादा चार बार चैंपियन रह चुकी दुनिया की 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान के चीफ कोच तौकीर दार और सहायक कोच रेहान बट अपनी टीम के यहां 14वें हॉकी विश्व कप में पूल ऑफ डेथ कहे जा रहे पूल डी में होने के बावजूद कतई चिंतित नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर