फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्री से की बात, कहा- मिलकर लड़ेंगे

Thu, 02 Apr 2020 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस संकट को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया और इस बीमारी को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 20 मार्च को सभी राज्यों से कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर बात की थी।
विज्ञापन

 

 

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर बातचीत की। उन्होंने कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से किए गए इंतजाम के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नई रणनीतियों को लेकर बात की। केंद्र सरकार ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को खबरों की पुष्टि के लिए पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं।सूत्रों के अनुसार, समझा जाता है कि चर्चा के दौरान संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने और जांच में पॉजिटिव पाए गए लोगों को अलग रखने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान आम जनता तक सभी जरूरी सामान पहुंचाने और इसके लिए किए जा रहे इंतजामों पर बात की। प्रधानमंत्री ने सभी से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा। उन्होंने सभी राज्यों से अपील की कि जिन राज्यों में जमात के लोग गए हैं, उन सभी लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर सभी राज्यों से कहा कि हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


कोविड-19 के प्रकोप और इससे जुड़े मुद्दों के सामने आने के बीच पिछले दो सप्ताह से कम समय में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी बातचीत है। पहली ऐसी बातचीत 20 मार्च को हुई थी। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण देश में मृतकों की संख्या 50 हो गई है और इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1965 हो गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें