फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: केरल दौरे पर पीएम मोदी ने 'इंडी' गठबंधन को लिया आड़े हाथ, कहा- आस्था पर प्रहार कर रहे विपक्षी दल

Wed, 03 Jan 2024 07:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर

सार

केरल में रोड शो के बाद त्रिशूर में पीएम मोदी ने भाजपा के महिला सम्मेलन में विपक्ष को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन हमारे आस्था पर चोट कर रहा हैं। केरल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में लूट का खेल चल रहा है। 
विज्ञापन
केरल के त्रिशूर में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के त्रिशूर में पीएम मोदी ने रोड शो के बाद भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक पर देरी की थी, जबकि भाजपा ने कानून लाकर महिलाओं को सशक्त बनाया हैं। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है। इंडी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल राज्य के विकास और प्रगति को बाधित कर रहा हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की केरल में जीत होगी। महिला सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, अभिनेत्री शोभना, गायिका वैकोम विजयलक्ष्मी और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन


आस्था पर चोट कर रहा इंडी गठबंधन- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों से ही देश प्रगति करता हैं। इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल राज्य के विकास में बाधा डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'इंडी' गठबंधन केवल एक ही बात जानता हैं, वे हमारी आस्था पर लगातार चोट कर रहे हैं। उन्होंने हमारे मंदिरों और त्योहारों को लूट का जरिया बना दिया हैं। त्रिशूर पूरम के साथ जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सबरीमाला में मौजूद कुप्रबंधन के कारण भक्तों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं, यह राज्य सरकार की अक्षमता का ही प्रमाण हैं। 

पीएम मोदी बोले-मुस्लिम बहनों को मिली तीन तलाक से मुक्ति
विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को लंबे समय तक रोक कर रखा था। लेकिन मोदी ने आपको आपका हक दिलाने की गारंटी दी थी, जिसे पूरा कर लिया हैं। जब देश में कांग्रेस और वाम दल का गठबंधन था, उस समय मुस्लिम बहनें तीन तलाक के कारण परेशान थीं। लेकिन मोदी ने इससे आजादी दिलाने की गारंटी दी और उसे ईमानदारी से पूरा किया है।
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं पर विपक्ष डाल रहा रोड़ा- पीएम मोदी
केरल में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में बड़ी-बड़ी सड़कें बन रही हैं। देश में आधुनिक हवाई अड्डे बन रहे हैं, लेकिन 'इंडी' गठबंधन की सरकार यहां कोई काम नहीं होने देती, क्योंकि वे मोदी का विरोध करते हैं। केरल में लूटपाट की आजादी हैं। यहां सोने की तस्करी को लेकर चल रहा खेल किसी से नहीं छिपा है। वे कभी चाहते ही नहीं कि गरीब लोगों और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड पर कोई उनसे सवाल पूछें। यही कारण हैं कि वे केंद्र की योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें