प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मर थोमा चर्च के बिशप फिलिपोज मर क्राइजोस्टोम के 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने बिशप के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह बिशप का हाथ पकड़ चलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बिशप फिलिपोज और उनके ज्ञान से काफी ज्यादा प्रभावित भी नजर आए। तो आइए जानते हैं कौन हैं बिशप फिलिपोज?
Warm greetings to Metropolitan Emeritus, His Grace Dr. Philipose Mar Chrysostom on his 99th birthday. I pray for his long life & good health— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2016
बिशप फिलिपोज क्राइजोस्टोम केरल के 'मर थोमा चर्च' के बिशप हैं। फिलिपोज पिछले 62 साल से भी ज्यादा समय से बतौर बिशप काम कर रहे हैं। इतने लंबे समय से बिशप के तौर पर काम करने वाले फिलिपोज दुनिया के पहले बिशप हैं। फिलिपोज का जन्म 27 अप्रैल 1918 में हुआ था।
फिलिपोज को 'बिशप ऑफ गोल्डेन टंग' के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें यह नाम उनके धार्मिक सिद्धांतों के संवादों को हास्य के रूप में आसानी से श्रोताओ तक पहुंचाने की क्षमता की वजह से दिया गया है। फिलिपोज को बिशप का पद भार सौंपते वक्त (अभिषेक के दौरान) ही 'मर क्राइजोस्टोम' की उपाधि से नवाजा गया था।