फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के इतिहास पुरुष सैमी अब बनेंगे पाक के नागरिक!

Wed, 27 Apr 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इतिहास पुरुष बने टी-20 कप्तान डेरेन सैमी के हिस्से में एक और उपलब्धि आने जा रही है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड दो बार वर्ल्ड खिताब दिलाने वाले सैमी और पाकिस्तान के बीच प्यार बढ़ता ही जा रहा है। इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी के लिए खेला था। और इस दौरान उन्होंने पेशावर में बोली जाने वाली पश्तो भाषा सीख ली, जिससे वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हो गए और वहां के लोगों का दिल जीत लिया था।

सैमी के पश्तो सीखने के बाद उनकी फ्रेंचाइजी टीम (पेशावर जाल्मी) के मालिक जावेद अफरीदी ने सरकार से अनुरोध किया है कि देश के प्रति प्यार दर्शाने के एवज में इस कैरेबियाई खिलाड़ी को 'हॉनरेरी सिटिजनशिप' प्रदान की जाए।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात जावेद ने ट्विट किया कि वह पाकिस्तान सरकार से अनुरोध करेंगे कि 32 साल के इस क्रिकेटर को 'हॉनरेरी सिटिजनशिप' दिया जाए।
  PZ Alert:We have requested President of Pakistan to Grant Honorary Citizenship of Pakistan.
It is earnestly hoped that Mr. Darren Sammy's 1 — Javed Afridi (@JAfridi10) April 26, 2016

  Will request Govt of Pakistan to offer Honorary Citizenship (Nationality) for @darrensammy88 ,with regards to his love for this Nation. — Javed Afridi (@JAfridi10) April 25, 2016
विज्ञापन

बधाई देने में सैमी से हो गई गल्ती, फेक आईडी पर कर दिया शुक्रिया

वेस्टइंडीज
पाक फ्रेंचाइजी टीम के मालिक के इस अनुरोध पर डेरेन सैमी ने खुशी जताई और तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर दी। लेकिन इस बीच कैरेबियाई ऑलराउंडर से एक चूक हो गई। उन्होंने गल्ती से पाक के राज्य खैबर पख्तुन ख्वा (केपीके) के मुख्यमंत्री परवेज खाटक के फेक ट्विटर एकाउंट पर जवाब दे दिया।

सैमी की इस प्रतिक्रिया के बाद जावेद अफरीदी ने फिर से जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सैमी जल्द ही हमारे हो जाएंगे। जावेद ने ट्विट किया कि वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि उन्हें 'हॉनरेरी सिटिजनशिप' से सम्मानित किया जाए।

यह कैरेबियाई खिलाड़ी इस साल यूएई में फरवरी में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के पहले संस्करण में पेशावर जाल्मी की टीम से जुड़े हुए थे। उन्होंने टीम के मालिक जावेद से पश्तो सीखी और इसे बहुत ही मीठी भाषा बताई।
  I did #LearnPushto from @JAfridi10 , very sweet language now almost a Pakhtun Zalmi. Noray khabaray ba bya kao. Do Khoday Pa Amaan — Darren Sammy (@darrensammy88) April 25, 2016


इससे पहले अपनी कप्तानी में दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर जावेद ने सैमी को उनके बेहद शानदार खेल के लिए 20 हजार डॉलर ईनाम देने की घोषणा की थी। सैमी ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाक प्रशंसकों का उनकी टीम का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया था। और जल्द ही पेशावर आने की इच्छा भी जताई थी।

खैबर पख्तुन ख्वा के मुख्यमंत्री ने जावेद के ट्विट को रिट्विट किया।
  On Special Request frm @JAfridi10 ,we are honoured to offer a Honorary Pak Citizenship to @darrensammy88 ! "Sammy Khan" Pakhair Raghlay — Pervaiz Khattak (@Pervaiz_Khattak) April 25, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें