फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सरदार सरोवर डैम में पीएम मोदी ने जंगल सफारी का उठाया लुफ्त

Tue, 17 Sep 2019 10:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया
विज्ञापन
तितलियां उड़ाते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जन्मदिन की शुरुआत अपने गृह राज्य गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तथा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का अवलोकन करने के साथ की। आज पीएम मोदी 69 वर्ष के हो गए हैं।

विज्ञापन




दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहे जाने वाले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। ऐसी खबरें भी थी कि उन्होंने हेलिकॉप्टर से प्रतिमा का वीडियो भी बनाया था।

नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पानी भर जाने के अवसर पर गुजरात सरकार नमामि नर्मदा समारोह का आयोजन कर रही है। इसी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह केवडिया पहुंचे।

 
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जलाशय की ऊंचाई बढ़ाई गई थी उसके बाद से यह पहली बार है जब रविवार शाम को बांध में पानी इसके उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पहुंचा है। नर्मदा नदी में आए पानी के स्वागत में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बांध स्थल पर पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री बांध के निकट सभा को संबोधित भी करेंगे।

 


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और बांध के निकट जारी कई विकास परियोजनाओं का भी उन्होंने अवलोकन किया। एक अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी पार्क, बटरफ्लाय पार्क और एकता नर्सरी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री खालवानी सफारी में इको-टूरिज्म स्थल पर भी पहुंचे और संभवत: उन्होंने वहां हिरण देखा। वह नर्मदा के तट पर बसे गरूड़ेश्वर गांव में दत्त मंदिर के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें