फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा?

Sat, 09 Dec 2023 11:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन
Sonia Gandhi meet PM Modi - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। देशभर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
 
कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से किनारा
सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया है। हालांकि, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने भी मनाया जन्मदिन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें