फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM-KISAN Scheme: नौ अगस्त को पीएम मोदी किसानों के खाते में भेजेंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

Sun, 08 Aug 2021 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को अगली किस्त सोमवार यानी 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को अगली किस्त सोमवार यानी नौ अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में इसकी सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अकाउंट में हस्तांतरित की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी किसानों के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे। 

बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। ये 2000 रुपये की तीन समान किश्तों में सीधे बैंक अकाउंट में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर जाएं
  • Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें
  • इसके बाद आप Get Report पर क्लिक करें
  • इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें