फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी-जॉनसन मुलाकात: ब्रिटिश पीएम बोले- माय खास दोस्त नरेंद्र, मुझे तेंदुलकर और बच्चन जैसा अहसास करा दिया

Fri, 22 Apr 2022 01:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया को संबोधित करते हुए ब्रिटिश पीएम ने कहा, माय फ्रेंड नरेंद्र, माय खास दोस्त। मेरी गुजरात में शानदार अगवानी हुई। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसा अहसास हुआ।
विज्ञापन
पीएम मोदी- बोरिस जॉनसन मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधमंडल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई मुदद्दों पर बातचीत हुई। द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोरिस जॉनसन ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वह भारत में मिले सम्मान से गदगद नजर आए। 

विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, माय फ्रेंड नरेंद्र, माय खास दोस्त। मेरी गुजरात में शानदार अगवानी हुई। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसा अहसास हुआ। मुझे लगा जैसे मेरा चेहरा अमिताभ बच्चन की तरह हर जगह मौजूद है। 

हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया
ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, आज हमारे बीच शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है। ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए खुला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है।
विज्ञापन


मुझे भारत का बना टीका लगा है
बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए भारतीय टीका मेरे हाथों में लगा है और यह अच्छे से काम कर रहा है। इसके लिए भारत को बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और नियम-आधारित रखने में दोनों देशों का साझा हित है। दोनों देश वायु, अंतरिक्ष और समुद्री खतरों से निपटने के लिए सहमत हुए हैं। हम स्थायी, घरेलू ऊर्जा के लिए कदम उठाएंगे। 

भारत को अच्छे से समझते हैं जॉनसन
साझा बयान के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री के रूप में भले ही जॉनसन की यह पहली यात्रा हो, लेकिन पुराने मित्र के रूप में भारत को अच्छे से समझते हैं। इस समय जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम जॉनसन का यहां आना एतिहासिक पल है। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। हम रक्षा क्षेत्र में अपने सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा फ्री ट्रेड पर भी वार्ता हुई है। 

यूक्रेन में तुरंत हो युद्ध विराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन के साथ साझा बयान में कहा कि, यूक्रेन संकट में हमने तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया है। इसके साथ ही हमने सभी देशों की क्षेत्री अखंडता और संप्रभुता के सम्मान के महत्व को भी दोहराया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और ब्रिटेन के बीच जलवायु और उर्जा पार्टनरशिप को और अधिक गहन करने का निर्णय लिया गया है। हम ब्रिटेन को भारत के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें