साल 2023 अब खत्म होने वाला है। भारत और दुनियाभर में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले सभी लोग इस बीते साल की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर एक नए साल के स्वागत के लिए बेताब हैं। देशभर में नए साल के स्वागत के लिए तैयारी चल रही है। वहीं इस बीतते साल के आखिरी सूर्योदय से लेकर मंदिरों में आरती तक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें-