फलोदी के सट्टेबाजों का दावा है कि उनके आंकड़े कभी फेल नहीं होते है। इसीलिए राजस्थान के आंकड़े बताने के बाद इन बाजीगरों ने दूसरे राज्यों के नतीजों के बारे में भी भविष्यवाणी की है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई। बातचीत के दौरान फलोदी के सट्टेबाजों ने मध्य प्रदेश के जो आंकड़े बताए वो चौंकाने वाले थे।
सट्टाबाजार का दावा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 119 से 121 सीट मिलने वाली है, जबकि भाजपा को 95 से 97 सीट मिलने का अनुमान है, यानी सट्टाबाजार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी कर रहा है। यदि सट्टा बाजार का दावा सही साबित हुआ तो राजस्थान और एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वहीं छत्तीसगढ़ की तस्वीर थोड़ी बदली दिखाई दी। दो राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में भविष्यवाणी के बाद सट्टा बाजार के तेवर थोड़े अलग नजर आए। यहां पर सट्टा बाजार भाजपा और कांग्रेस दोनों को 41 से 43 सीटें दे रहा है। मतलब कि सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को बैसाखी की जरूरत पड़ेगी।
वहीं तेलंगाना में इस बार TRS दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली है। सट्टा बाजार की मानें तो तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी को जोरदार झटका लगने वाला है। इस बार तेलंगाना में टीआरएस 59 से 61 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। 11 तारीख को नतीजे आएंगे। फलोदी के सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक चुनावी नतीजों में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उधर कांग्रेस की के लिए पांच राज्यों के ये चुनाव जीवनदान साबित हो सकते हैं।