फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एलोपैथी पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में रामदेव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, कल होगी सुनवाई

Sun, 25 Jul 2021 03:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट में बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों के सात संगठनों ने संयुक्त रूप से याचिका दाखिल की है। संगठनों ने योग गुरु पर एलोपैथी को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलोपैथी चिकित्सा और एलोपैथिक डॉक्टरों पर बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट बाबा रामदेव द्वारा दिए गए कथित बयानों को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार (26 जुलाई) को सुनवाई करेगा। यह याचिका डॉक्टरों के सात संगठनों ने संयुक्त रूप से दाखिल की है। आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच कथित तौर पर एलोपैथी के खिलाफ गलत सूचना फैलाने का आरोप डॉक्टरों ने योग गुरु रामदेव पर लगाया है। 

विज्ञापन


रामदेव पर क्या आरोप लगाया गया है याचिका में?
डॉक्टरों के संगठनों ने रामदेव पर आरोप लगाया है कि वे बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे और गलत तरीके से यह पेश कर रहे थे कि कोविड-19 से संक्रमित हुए कई लोगों की मौत के लिए एलोपैथी जिम्मेदार थी। साथ ही एलोपैथिक डॉक्टर मरीजों की मौत का कारण बन रहे थे। अपनी याचिका में डॉक्टरों के संगठनों ने बताया है कि रामदेव न सिर्फ एलोपैथिक के इलाज पर बल्कि कोविड वैक्सिनों की सुरक्षा और उसके प्रभाव को लेकर भी जनता के मन में संदेह फैला रहे थे। 



क्या रामदेव ने ऐसा बयान विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए दिया?
डॉक्टरों के संगठनों ने अपनी दलील में आरोप लगाया कि रामदेव की ऐसी गलत टिप्पणियां उनके द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों की बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए थीं, जिसमें कोरोनिल भी शामिल है। उन्होंने विज्ञापन और मार्केटिंग रणनीति के लिए ऐसी टिप्पणीयां कीं। याचिका में कोर्ट से यह अनुरोध किया गया है कि अगस्त में कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए जरूरी हो गया है कि रामदेव के दुष्प्रचार अभियान पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई जस्टिस सी हरि शंकर करेंगे। आपको बता दें कि कोर्ट ने तीन जून को दिल्ली चिकित्सक संघ की याचिकाओं पर रामदेव के बयानों को लेकर समन जारी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें