फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking: एशिया में भारतीय बैंकों का प्रदर्शन सबसे अच्छा, दुनिया के टॉप-50 में SBI; निजी बैंकों ने भी बनाई जगह

Fri, 19 Apr 2024 08:03 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Banking: भारतीय बैंकों का प्रदर्शन एशिया में अपने समकक्षों की तुलना में सबसे अच्छा रहा है। अपने प्रदर्शन के दम पर देश के तीन बड़े बैंकों ने दुनिया के शीर्ष-50 बैंकों की सूची में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैंकों का प्रदर्शन एशिया में अपने समकक्षों की तुलना में सबसे अच्छा रहा है। अपने प्रदर्शन के दम पर देश के तीन बड़े बैंकों ने दुनिया के शीर्ष-50 बैंकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। 2022 में सिर्फ दो भारतीय बैंक ही शीर्ष-50 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय स्थिति में सुधार, मजबूत आर्थिक माहौल में ज्यादा कर्ज वृद्धि के साथ हाल के वर्षों में बैंकों की संपत्तियां बढ़ी हैं। 

विज्ञापन


50.5 फीसदी बढ़ी संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में बैंकों की संपत्ति 50.5 फीसदी बढ़कर 1.51 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गई। जुलाई, 2022 में एचडीएफसी लि. के विलय के बाद एचडीएफसी बैंक की संपत्ति 51.3 फीसदी बढ़कर 466.35 अरब डॉलर हो गई। इससे बैंक शीर्ष-50 सूची में 13 पायदान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


भारत में कर्ज वृद्धि में उछाल
एसएंडपी ने कहा, भारत में कर्ज वृद्धि में भी तेजी आई है। 29 दिसंबर, 2023 तक यह 15.6 फीसदी पहुंच गई, जो एक साल पहले 14.9 फीसदी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें