फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अधिकार, पर न करें जनजीवन प्रभावित: भारत

Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
एजेंसी/जिनेवा
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
विज्ञापन
शासन में जनता की सहभागिता बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अहम जरिया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में  शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की पैरवी करते हुए कहा कि ये होने चाहिए, लेकिन इनकी वजह से सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित होने नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


यूएनएचआरसी में मानवाधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार अन्य अधिकारों और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए अहम है।

उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारतीय संविधान अपने नागरिकों को सभी मौलिक अधिकार मुहैया कराता है। इसके साथ ही संविधान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का अधिकार भी जनता को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें