वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव
- फोटो : Twitter
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के शेष मुद्दों का शीघ्र निपटारा कर सीमा पर बहुत जल्द शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच सार्थक सैन्य वार्ताओं का दौर जारी है। तनाव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, दोनों पक्ष बचे हुए मुद्दों पर तेजी से काम कर हैं। अब तक बनी सहमतियों पर काम जारी है और भविष्य में शांति बहाली के लिए बातचीत का दौर जारी रखा जाएगा।
बागची ने कहा, आगे जो भी सूचना मंत्रालय को मिलेगी उसे जनता से साझा किया जाएगा। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल 5 मई को विवाद बढ़ा था जिसके बाद पैंगोंग झील के पास गलवां घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। दोनों देशों ने तनाव के बीच 50 से 60 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात कर दिए थे।