विमान स्पाइसजेट दिल्ली से मुंबई जाने वाली विमान स्पाइसजेट एसजी157 की पहली पंक्ति में बैठा व्यक्ति केबिन क्रू की तस्वीरें खींचता हुआ पाया गया। यह घटना दो अगस्त की है, जब व्यक्ति विमान के जंप सीट पर बैठी केबिन क्रू की तस्वीरे ले रहा था। पकड़े
विमान स्पाइसजेट दिल्ली से मुंबई जाने वाली विमान स्पाइसजेट एसजी157 की पहली पंक्ति में बैठा व्यक्ति केबिन क्रू की तस्वीरें खींचता हुआ पाया गया। यह घटना दो अगस्त की है, जब व्यक्ति विमान के जंप सीट पर बैठी केबिन क्रू की तस्वीरे ले रहा था। पकड़े जाने पर उसने केबिन क्रू से माफी मांगी और तस्वीरें डिलीट भी की। इस घटना के लिए व्यक्ति ने केबिन क्रू से माफी भी मांगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति ने माफीनामा भी लिखा।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इंस्टाग्राम पर घटना के एक कथित वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले पर दिल्ली पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि वायरल वीडियो में आरोप है कि एक यात्री एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट और अपनी महिला सह-यात्री की अश्लील तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था. बताया गया है कि जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं. उसके मोबाइल में पाया गया।
डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने मामले में डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट और महानिदेशक, डीजीसीए को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस और डीजीसीए से 23 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मालीवाल ने कहा कि उड़ानों में यौन उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ रही हैं। यह अस्वीकार्य है। इस विशेष मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।