फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: यात्री ने किया कर्नाटक से दिल्ली आ रही ट्रेन के हाइजैक होने का ट्वीट, रेलवे का जवाब सुन हो जाएंगे हैरान

Mon, 11 Jul 2022 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री कृष्णा च बेहरा नाम के एक यात्री ने ट्वीट करके भारतीय रेलवे से शिकायत की। जिसके बाद रेलवे ने उससे सारी जानकारी लेकर उसकी मदद की।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हों और बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक ट्रेन अपना रास्ता बदल ले तो आप क्या सोंचेंगे। जाहिर तौर पर आप भी परेशान हो जाएंगे। आपके मन में भी भांति-भांति के ख्याल आएंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसे जानकार भारतीय रेल की सेवा के बारे में आप भी उसका लोहा मानेगें। दरअसल, कर्नाटक से दिल्ली जाने वाली कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री कृष्णा च बेहरा नाम के एक यात्री ने ट्वीट करके भारतीय रेलवे से शिकायत की। उसने भारतीय रेलवे को टैग करते हुए अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया कि कर्नाटक-दिल्ली ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है, यात्रियों को मदद की जरूरत है। 

विज्ञापन


शिकायत से चिंतित रेलवे सेवा केंद्र ने तुरंत पोस्ट का जवाब दिया और उसके मोबाइल नंबर के साथ ट्रेन का विवरण मांगा। रेलवे ने यात्रियों को चिंताओं के शीघ्र निवारण के लिए के लिए हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी भी प्रदान किया। इसके अलावा, इसने रेलवे पुलिस को मामले की जांच करने का भी निर्देश दिया।

जिसके बाद रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया। तमाम आला अधिकारियों के बीच तनाव का माहौल हो गया। रेल मंत्रालय ने तुरंत यात्री से उसका पीएनआर नंबर और पूरी जानकारी मांगी। जानकारी लेने के बाद रेल मंत्रालय ने जवाब दिया कि ट्रेन को हाइजैक नहीं किया गया है, बल्कि कुछ कारणों से डायवर्ट किया गया है। मंत्रालय ने यात्रियों से कहा कि वे घबराएं नहीं। 
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेलवे ने किसी ट्वीट का तुरंत जवाब देते हुए यात्रियों की मदद की हो, इससे पहले भी कई बार रेलवे यात्रियों की मदद इस तरह से कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें