फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय बैठक: सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- चाट पापड़ी की जगह ढोकला बोला होता तो पीएम खुश हो जाते

Wed, 04 Aug 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • ब्रायन ने संसद में बिना चर्चा बिल पास कराने को लेकर सरकार पर बोला था हमला
  • नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के 'पापड़ी चाट' वाले बयान को अपमानजनक बताया
     
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उनके चाट पापड़ी वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी पर चुटकी लेते हुए कहा, मैंने अगर चाट पापड़ी की जगह ढोकला बोला होता तो शायद पीएम मोदी को बुरा नहीं लगता और वह खुश हो जाते।

विज्ञापन


ब्रायन ने संसद में बिना चर्चा बिल पास कराने को लेकर सरकार पर हमला बोला था। ब्रायन ने कहा, उनका इरादा सिर्फ एक कहावत के जरिये मुद्दे पर जनता से जुड़ना था। उसमें भी इस बात पर कि कैसे सरकार बिना चर्चा के विधेयकों को पास कराए जा रही है। लेकिन पीएम मोदी की प्रतिक्रिया से लग रहा है कि टीएमसी कोई एजेंडा सेट कर रही है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के 'पापड़ी चाट' वाले बयान को भी अपमानजनक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें