फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की कार संसद परिसर के बूम बैरियर से टकराई, सुरक्षाबल हुए चौकस

Tue, 03 Mar 2020 10:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद की कार संसद भवन के बूम बैरियर से टकराई - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की कार संसद भवन के गेट नंबर एक पर लगे बूम बैरियर से टकरा गई। कार टकराते ही गेट नंबर एक के सुरक्षाबल एक दम अलर्ट हो गए। सुरक्षा में लगे जवानों ने अपने हथियार गेट की तरफ तान दिए। भाजपा सांसद की कार गलती है बूम बैरियर से टकरा गई थी। 

विज्ञापन

 

भाजपा सांसद बजट के दूसरे चरण की कार्यवाही में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे थे। बता दें कि सोमवार को संसद में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा और जमकर सदन के अंदर हंगामा किया। जिसके कारण कार्यवाही को कई बार स्थगित किया गया। 

आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। वहीं सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस को 1984 के दंगों की याद दिलाई। आज कांग्रेस सांसदों के भाजपा महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के मुद्दे पर भी हंगामा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें