फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर शशि थरूर का तंज, कहीं यह सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तो नहीं

Tue, 03 Mar 2020 09:35 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई और कयासों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं' ट्वीट पर तंज कसा है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा ने कई लोगों को चिंतित कर दिया है कि क्या यह पूरे देश में भी इन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। जैसा कि नरेंद्र मोदी अच्छी तरह से जानते हैं, सोशल मीडिया सकारात्मक और उपयोगी संदेश भेजने के लिए भी अच्छा हो सकता है। यह नफरत फैलाने के बारे में नहीं है।

विज्ञापन



 

त्रिपुरा के सीएम का राहुल पर पलटवार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट की आलोचना करने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को कहा कि इसलिए सोनिया गांधी का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 



डिजिटल मीडिया का पुजारी ऐसा क्यों कर रहा: अधीर रंजन

वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, पीएम मोदी को इसकी वजह बतानी चाहिए। क्या लोगों को धोखे में रखना सही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया का पुजारी ऐसा क्यों कर रहा है? ये ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश है। 

देशहित में होगी पीएम मोदी का फैसला: एनसीपी

एनसीपी ने पीएम मोदी पर हमला किया है। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भक्तों' ने सोशल मीडिया को छोड़ने में उनका अनुसरण किया तो देश शांतिपूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का फैसला देशहित में होगा।

अमृता फडणवीस भी छोड़ेंगी सोशल मीडिया

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भी सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही है। अमृता ने ट्वीट किया कि कभी-कभी छोटे निर्णय हमारा जीवन बदल देते हैं मैं अपने नेता के बताए रास्ते का अनुसरण करूंगी।

नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं: राहुल गांधी

पीएम मोदी के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें