11:08 AM, 29-Jul-2021
विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री का तंज
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11: 30 बजे तक स्थगित हो गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जाहिर की। जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। प्रधानमंत्री खुद हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को चर्चा से कोई मतलब नहीं है, वो तो सिर्फ सदन नहीं चलने देना चाहता है, हंगामा करना चाहता है।