फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री कराड के खिलाफ नारेबाजी से नाराज पंकजा ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

Tue, 17 Aug 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

जब वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड पार्टी की नेता पंकजा मुंडे से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पंकजा के समर्थकों ने नारे बाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पकंजा मुंडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुत्री व पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने सोमवार को अपना आपा खो दिया। खुद के समर्थन में की जा रही नारेबाजी से झल्लाई पंकजा ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


उन्होंने उसे खूब खरी-खोटी भी सुनाई। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गरम हो गई है। कहा जा रहा है कि पार्टी में अलग -थलग पड़ रही पंकजा मुंडे ने अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू की है।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड लोगों से रूबरू होने के लिए सोमवार से गोपीनाथ गढ़ से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। डॉ. कराड यात्रा शुरू करने से पहले गोपीनाथ मुंडे की समाधि पर भी गए।
विज्ञापन


इस मौके पर पंकजा मुंडे, सांसद प्रीतम मुंडे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। असहज स्थिति उस वक्त उत्पन्न हो गई जब वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड पार्टी की नेता पंकजा मुंडे से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पंकजा के समर्थकों ने नारे बाजी शुरू कर दी।

कार्यकर्ता पंकजा मुंडे एवं प्रीतम मुंडे के समर्थन नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ता कह रहे थे पंकजा अंगार हैं, बाकी सब भंगार है। इस पर वह बुरी तरह बिफर पड़ीं। बीड की सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे की बजाय राज्य सभा सदस्य भागवत कराड को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने से पंकजा एवं प्रीतम मुंडे के समर्थक नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें